Home ! जरा हटके ! पैसा ! मनोरंजन !

क्या आप शराब पीना नहीं चाहते फिर भी पीते है। तो जाने शराब कैसे छोड़े?

क्या आप शराब पीना नहीं चाहते फिर भी पीते है। तो जाने शराब कैसे छोड़े? शराब एक ऐसी लत है जो अगर किसी इंसान को लग जाये तो उसे छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन शराब से हमारे शरीर में ऐसे बहुत सारे दुष्प्रभाब पढ़ते हैं जो हमारे लिए जानलेवा और हानि करक साबित होते हैं। इसलिए किसी भी चीज़ का ज़रूरत से ज़्यादा उपयोग ठीक नहीं हैं

ज्यादा शराब आपके liver को हानि पंहुचा सकता हैं। शराब बहुत से परिवार उजाड़ने का कारण भी हैं। इसीलिए अगर आप शराब के नशे में फस चुके हैं तो आप जितना जल्दी हो बहार आने की कोशिश कीजिए। हम इस लेख में बात करेंगे  “Sharab Mukti ke Upay- Nasha Mukti Upay in Hindi” के बारे में। 

sharab-mukti
शराब छोड़ने के उपाय और उपचार

 Sharab Mukti ke Upay- Nasha Mukti Upay in Hindi 

शराब से मुक्ति पाने के लिए आपको निम्नलिखित बातो का दृढ़ निश्चय करना बहुत जरुरी है। इसके बाद ही आप शराब जैसे बुरी लत से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. अपने इरादों को मज़बूत कीजिए और अपने करीबी लोगो को ये बता दीजिए :

सबसे पहले आपको खुद पर यकीन होना चाहिए। आपको अपने ऊपर खुद से भरोसा करना पढ़ेगा की आप शराब छोड़ सकते हैं। जब आप मन ही मन तैयार हो तो आप अपने करीबी लोगो को ये बता दीजिए की आप शराब छोड़ना चाहते हैं। उनको ये भी बताये की आप क्यों इसे छोड़ना चाहते हैं और कैसे शराब आप के जीबन में तकलीफे ला रहा हैं। ऐसा करने से बार बार आपको आपके अपने याद दिलाते रहेंगे की आप शराब छोड़ना चाहते हैं और आप अपने इरादों पे बने रहेंगे।

2. प्रलोभन(temptation) दूर कीजिए :

शराब छोड़ने के पहले आपको ये कोशिश करना चाहिए  की आप ऐसे चीज़ो से दूर रहेंगे जो आपको शराब पिने में मजबूर कर सकता है। अगर आप खाने के समय शराब पीते हैं तो ऐसी जगह जाए जहां आपको सिर्फ खाना मिले या फिर काम से वापस आकर अगर आप शारब पीते हैं तो वापस आकर आप अपने परिबार के साथ कोई movie देखने जाए या फिर कुछ और जिससे की आप शराब से दूर रहे। 

शायद आप घर आकर शराब हर रोज़ पीते थे, तो आप gym जाना सुरु कर सकते है। ऐसे और अनेक काम आपको मिलेंगे जो शराब से आपको दूर रखे। ऐसे वक़्त को पहचानिये जो आप को शराब पिने के लिए खींचता है और उस समय पे  कुछ ऐसा कीजिए जिससे की आप का मन कही और बहका रहे। आप अपने बच्चों के साथ समय गुजार सकते हैं।

ये भी पढ़े :- सिगरेट पीने के आदत को कैसे कम करें या छोड़े?

3. धीरे धीरे शराब पीना कम कीजिए :

आप अगर हर रोज़ शराब पीते थे तो आप पूरा इसे एक बार में नहीं छोड़ सकते। आपको इसे धीरे धीरे कम करना पढ़ेगा। अगर आप धीरे धीरे इससे छोड़ेंगे तो आगे चलकर आप इससे पूरा छुटकारा पा सकते हैं। ज़्यादा परेशानी में ना आने के लिए आपको एक routine बनाना पढ़ेगा। ये routine ऐसा न हो जो आपको चिड़चिड़ा कर दे। 

अगर आप रोज़ शराब पीते थे तो ये कीजिए की आप सिर्फ हफ्ते के आखरी दो दिन(शनिवार और रविवार) पिएंगे। आखरी दो दिन 3 से 5 peg पिएंगे और ऐसा करीबन दो हफ्तों तक कीजिए। दो हफ्तों के बाद आप शनिवार और रविवार मिलकर 5 peg पीजीए। ऐसे छोटे छोटे वादे खुद से कीजिए और धीरे धीरे शराबा को त्याग दीजिए।

4. शराब छोड़ने का मज़ा लीजिए :

जब आप ये देख पाएंगे की शराब छोड़ने के बाद आपके जीवन में क्या क्या अच्छा हो रहा हैं तो आप अंदर से और मज़बूत हो जायेंगे। ये समझना बहुत महत्वपूर्ण है की आप में क्या अच्छे बदलाब आये हैं शराब छोड़ने के बाद क्युकी इससे आप और भी अंदर से मज़बूत हो जाएंगे और चाहेंगे की आप जल्दी से जल्दी छोड़ दे।

अगर आप आपकी अच्छाइयां नज़र अंदाज़ करेंगे तो आप मन से पूरी तरह शराब नहीं छोड़ पाएंगे और आगे चलकर आप फिर  पीना शुरू कर देंगे। आप जब शराब छोड़ेंगे तो आपका बहुत पैसा बचेगा जिससे आप दूसरे कामो को अंजाम दे पाएंगे। जब आप दूसरे काम कर पाएंगे तब अंदर ही अंदर अपना हौसला और बड़ा पाएंगे। 

5. शराब छोड़ने के बाद शरीर पर लक्षण :

शराब छोड़ने के बाद ऐसे अनेक लक्षण आपके शरीर में दिखाई देंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कितना शराब पीते थे। अगर आप रोज़ पीते थे तो आपको ये तकलीफे मिल सकती हैं।

  • नींद न आना
  • चिड़चिड़ापन
  • कमज़ोर महसूस करना
  • कमज़ोर एकाग्रता

6. शराब छोड़ने के बाद शारीरिक लक्षण :

  • हाथ कापना        
  • सर दर्द
  • उलटी
  • पसीना आना
  • बुखार
  • Hallucination(माया)

 ये भी पढ़े :- सिगरेट पीने के आदत को कैसे कम करें या छोड़े?

अगर आप में ऐसा सारे लक्षण दिखाई दे तो आप अपने करीबी doctor के पास जाकर ये बताये और ज़रूरत पढ़े तो दवाई लेना सुरु करे। तो दोस्तों इस लेख से हमने जाना की कैसे हम शराब जैसे बुरी लत से छुटकारा पा सकते हैं। हम आशा  करते हैं की यह लेख आपके शराब की लत को छुड़ाने में जरूर आपकी मदद करेगी। ऐसी ही अन्य जानकारियों की लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे newspadh.in वेबसाइट को।

मुझे दबाके इस जानकारी को जल्दी से WhatsApp पर चिपका दे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने